रजौन बाजार ग्रामीण बैंक के सामने से अज्ञात चोर द्वारा एक बाइक चोरी कर फरार हो जाने का मामला मंगलवार को सामने आया है । जानकारी के अनुसार बाराहाट थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार दास रजौन ग्रामीण बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं । चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।