विधायक के गृह क्षेत्र में जानलेवा सफर! पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण, पूर्व विधायक मालचंद ने पीएमजीएसवाई को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए ...
उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र से सामने आई यह तस्वीर विकास व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सांकरी-ओसला मार्ग पर पुल के अभाव में ग्रामीण उफनते नाले को पेड़ के तने के सहारे पार करने को मजबूर हैं। हाल ही में नाला पार करते समय एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया, जिसे ग्रामीणों की सूझबूझ और सामूहिक प्रयास से सकुशल बचा लिया गया।
घटना के बाद पूर्व विधायक मालचंद ने पीएमजीएसवाई (PMGSY) से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने का आग्रह किया है। वहीं ग्रामीणों ने स्थायी पुल निर्माण की मांग दोहराते हुए कहा है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।
ऐसी ही उत्तराखंड की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे चैनल को Like, Share और Subscribe करें।
#Uttarkashi #Mori #Sankri #Osla #Purola #Uttarakhand #BridgeDemand #PMGSY #Malchand #BreakingNews #UttarakhandNews #RiverCrossing #RuralDevelopment #Monsoon #PublicSafety #VillageNews #Infrastructure #PahadNews #HindiNews #NewsUpdate
Puraula, Uttarkashi | Jul 31, 2026