लोहरदगा: लोहरदगा जूरिया करमटोली में पत्नी के कर्ज के तगादे से परेशान पति ने आत्महत्या का प्रयास किया
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के जूरिया करमटोली में रविवार शाम लगभग 4:00 एक ग्रामीण ने आत्महत्या का प्रयास किया है उसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार जूरिया करमटोली निवासी शनिया उरांव का पुत्र रामा उरांव की पत्नी ने महिला मंडल से 40 हजार रुपया कर्ज के रूप में ले रखा था, रामा कर्ज नही चुका पा रहा था।