सुल्तानगंज: अजगैविनाथ धाम में गंगा स्नान करते समय दो युवक डूबे, SDRF ने शव बरामद किया
अजगैविनाथ धाम स्थित नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक दोनों युवकों की खोजबीन की गई।