तिर्वा: मिंडा पूर्वा गांव में तारों में उलझकर 30 फीट ऊंचाई से गिरा किशोर, हुई मौत
Tirwa, Kannauj | Oct 17, 2026 ठठिया क्षेत्र के मिंडा पुरवा में शुक्रवार शाम 220 केवीए पारेषण लाइन के तार खींचने के दौरान हादसे में 15 वर्षीय हरिओम पुत्र महेंद्र दोहरे की मौत हो गई। वह मवेशी चरा रहा था, तभी तारों में उलझकर करीब 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां रात करीब 8:30 बजे उसने दम तोड़ दिया।