मोहनिया: मोहनिया पोस्ट ऑफिस के पास ट्रक और बाइक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार दो लोग हुए घायल
Mohania, Kaimur | Mar 19, 2024 जिले के मोहनिया शहर के पोस्ट ऑफिस के पास ट्रक और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।