मोहनिया: मोहनिया शहर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
Mohania, Kaimur | Mar 19, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड कार्यालय से प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली प्रखंड कार्यालय मोहनिया से शुरू होकर चांदनी चौक ,रामगढ़ रोड सहित पूरे शहर का भ्रमण किया। साथ ही लोगों को मतदान करने को लेकर जागरूक किया गया।