दरभंगा: दरभंगा में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 16 लाख की 2046 लीटर अवैध शराब नष्ट
दरभंगा में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने की दिशा में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न मामलों में जब्त की गई कुल 2046.420 लीटर अवैध शराब को शुक्रवार को विधिवत नष्ट कर दिया गया। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग परिसर में निर्धारित नियमों के तहत यह विनष्टीकरण किया गया। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार उपस्थित रहे