महोबा: जैतपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Jul 8, 2026 जैतपुर कस्बे के पास बेलाताल-कुलपहाड़ रेलवे ट्रैक पर 15 वर्षीय गोलू कुशवाहा की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार खेत जाते समय वह रेलवे पटरी के किनारे पैर से मिट्टी साफ कर रहा था, तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी आ गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में मातम पसरा है।