हुज़ूर: नरेला विधानसभा में मेट्रो परियोजना के कार्यों की प्रगति को लेकर मंत्री सारंग ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
Huzur, Bhopal | Jun 16, 2026 भोपाल में नरेला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मेट्रो परियोजना के कार्यों की प्रगति को लेकर कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय स्थित प्रतीक्ष कक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में भोपाल मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे|