कुंडा: जेठवारा इलाके के एक स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले प्रधानाध्यापक पर केस दर्ज-सीओ
जेठवारा इलाके के एक स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने वाले प्रधानाध्यापक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।सीओ सदर अमर नाथ गुप्ता ने दी जानकारी देते हुए बताया कि इलाके के एक गांव की रहने वाली कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा की मां द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई प्रचलित है।