पलासी: गैस है भरपूर, फिर भी एजेंसी सूनी! बिना E-KYC और OTP अब नहीं मिलेगा सिलेंडर, पलासी का नया नियम
Palasi, Araria | Jul 7, 2026 पलासी के हसनपुर HP गैस एजेंसी में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लेकिन ग्राहकों की संख्या घट गई है। अब बिना बुकिंग, E-KYC, OTP और गैस पासबुक के सिलेंडर नहीं मिलेगा। एजेंसी ने लंबित बुकिंग वालों को प्राथमिकता देने और नियमों का पालन करने की अपील की है।