बांका: जमीन विवाद को लेकर लाडूमाटी गांव में युवक की गई पिटाई, थाना में दिया आवेदन
Banka, Banka | Jun 24, 2026 बांका थाना क्षेत्र के लाडूमाटी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बुधवार की सुबह 10:00 बजे थाना में जख्मी युवक नीतीश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर अर्जुन यादव ने उसके साथ मारपीट की मामले को लेकर युवक ने थाना में आवेदन दिया जिस पर पुलिस ने मामला जांच के आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।