राठ: भाटियाना में महिला ने दबंग पड़ोसी पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया, दी तहरीर
Rath, Hamirpur | Jul 25, 2026 राठ कस्बे के भटियाना इलाके की निवासी महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक दबंग व्यक्ति पर आए दिन गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने सहित प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने राठ कोतवाली सहित महिला आयोग व पुलिस उपाधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।