हज़ारीबाग: सदर प्रखंड क्षेत्र के सिलवार बस पड़ाव स्थित गुमटी दुकान में लगी आग
सदर प्रखंड के सिलवार बस पड़ाव स्थित एक गुमटी दुकान में आग लग गई । गुमटी दुकान सिलवार निवासी उमेश भगत की थी आग लगने की सूचना सिलवार के पूर्व मुखिया महेंद्र राम को दी गई । मुखिया के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दिया गया । इस दौरान बीएसएफ को सूचना दी गई बीएसएफ के द्वारा तत्काल पानी का टैंकर भिजवाया गया जब तक गुमटी जलकर खाक हो चुकी थी ।