हुज़ूर: अरेरा कॉलोनी ई-3 में पानी की टंकी में डूबने से 3 साल के बच्चे की मौत
Huzur, Bhopal | May 23, 2026 भोपाल की अरेरा कॉलोनी ई-3 इलाके में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम लव अहिरवार की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे के पिता ब्रजेश अहिरवार एक बंगले में काम करते हैं और परिवार वही बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता है|