कलान: मोहल्ला गांधीनगर में पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड से हमला, पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित संजीव गुप्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 24 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे सुजल गुप्ता व उसके साथी ने गाली-गलौज के बाद उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसका हाथ गंभीर रूप से सूज गया