गड़हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार दोपहर 3 बजे फाइलेरिया अभियान का उद्घाटन बीडीओ व प्रभारी ने दवा खाकर किया। ये अभियान आज से 27 फरवरी तक चलेगा। अभियान में 66 टीम को लगाया गया है जो घर घर जाकर दवा खिलाएंगे। दवा सबको खिलाना है सिर्फ गर्भवती महिला व दो साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं खिलाना है। इस दवा से कोई नुकसान नहीं है दवा सबको खाना चाहिए।