खानपुर थाना क्षेत्र के अमेहता निवासिनी गर्भवती को उसके ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए मारने पीटने और उसके ऊपर जलती हुई सब्जी फेंककर झुलसाने के मामले में पुलिस ने पति सहित 4 ससुरालियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जबकि इसी मामले में मुकदमा दर्ज होने के पूर्व तक विवाहिता पुलिस पर रूपए मांगने का गंभीर आरोप लगा रही थी।