बुढ़ाना: ग्राम भसाना, अलीपुर अटेरना व कस्बा शाहपुर में पहुंचे पूर्व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, कावड़ शिविरों का किया शुभारंभ
बुढ़ाना विधानसभा के ग्राम भसाना, ग्राम अलीपुर अटेरना व कस्बा शाहपुर में पहुंचे पूर्व बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक। पूर्व बुढ़ाना विधायक ने काँवड़ शिविरों का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान गांव की गणमान्य लोगों और ग्रामीणों से विभिन्न मुद्दों और योजनाओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर सभी शिव भक्त व भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।