थल: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थल में 253 छात्राओं को नि:शुल्क छाते वितरित
थल के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल ने 253 जरूरतमंद छात्राओं को नि:शुल्क छाते उपलब्ध कराए। इस पहल से छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा और उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी। प्रधानाचार्य विमला रावत और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।