पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी से हत्या में शामिल तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना का भी हुआ सफल उद्भेदन
बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत एक बंद कमरे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। इस मामले में वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान द्वारा कांड का सफल उद्वेदन करते हुए घटना में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के दौरान ज्वेलरी की भी चोरी की गई थी। चोरी किए गए ज्वेलरी में से कुछ सोने के ज्वैलरी और मेल्टेड सोना और चांदी भी बरामद किया गया है।