सदर: वाराणसी के मुंशी घाट पर जल पुलिस ने डूब रहे 16 वर्षीय किशोर को बचाया
Sadar, Varanasi | Jun 12, 2026 वाराणसी के मुंशी घाट पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर डूबने लगा। किशोर अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र के कल्याण से वाराणसी घूमने आया था। बताया गया कि वह जल पुलिस की चेतावनी के बावजूद बैरिकेडिंग के बाहर गहरे पानी में चला गया, जहां वह डूबने लगा।