कुम्भराज: बड़ोद गांव में कलेक्टर एसपी ने लगाई रात्रि चौपाल ग्रामीणों से किया संवाद आत्मनिर्भर गांव और प्राकृतिक खेती का दिया मंत्र
Kumbhraj, Guna | Jun 4, 2026 कुंभराज तहसील के बड़ोद गांव में 3 जून देर रात को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी हितिका वासल ने रात्रि चौपाल की। कलेक्टर एसपी ने ग्रामीणों से संवाद कर खेत पर मेड और मेड पर पेड़ की परंपरा, प्राकृतिक खेती और स्वस्थ भविष्य, युवाओं को गांव में आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा कर मंत्र दिए। विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी। नारा गूंजा, गुलाब गुनिया देखेगी सारी दुनिया।