गोरखपुर: फर्टिलाइजर कैंपस में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए शामिल
रविवार को फर्टिलाइजर कैंपस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद शिरकत की। इस कार्यक्रम में 1200 जोड़े वैवाहिक जीवन में दाखिल होंगे। इसमें हिंदू मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग शामिल है। जहां हिंदुओं का फेरा होगा वहीं मुसलमान जोड़ों का निकाह होगा।