बोध गया: बोधगया के मोचारिम में बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरा वज्रपात,बिजली आपूर्ति हुआ ठप्प,वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
बोधगया के मोचारिम गांव के मुचलिंद सरोवर के समीप बिजली ट्रांसफार्मर पर वज्रपात होने से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।वज्रपात गिरने का जोरदार आवाज सुन ग्रामीण दौड़ पड़े।वहां देखा तो बिजली ट्रांसफार्मर का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।घटना में किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।घटना के बाद विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गया है।