चायल: सराय अकिल में घर में घुसकर मारपीट, नगदी-जेवर ले जाने का आरोप, वीडियो वायरल, पहले थाने पर हुआ समझौता, अगले दिन फिर विवाद
सराय अकिल (कौशांबी)। थाना सराय अकिल क्षेत्र के मिनहाजपुर सिहोरवा गांव निवासी मोहम्मद हसीन पुत्र यासीन ने अपनी पत्नी और उसके मायके पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा नगदी, जेवर और घरेलू सामान ले जाने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।