चंदेरी: खशियों की तलैया निवासी 25 वर्षीय विवाहित महिला लापता, पुलिस कर रही तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी पति उम्र 25 वर्ष निवासी खशियों की तलैया चंदेरी ने बताया कि 24 अप्रैल की दोपहर करीबन 3:00 बजे से मेरी पत्नी उम्र 25 वर्ष घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा महिला की तलाश शुरू कर दी है।