यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी
Sadar, Lucknow | May 30, 2026 उत्तर प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम पूरी तरह बदल गया है। शनिवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर-खीरी समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।