देवघर: दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं का आस्था का जन सैलाब उमड़ा
सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ नगरी में सोमवार सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का जन सैलाब बाबा मंदिर में उमड़ पड़ा है वही मध्य रात्रि से ही सभी कतार में लगे हुए हैं पूरा मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय बोल बम के नारों से गूंजायमान है बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तक श्रद्धालुओं की कतार पहुंच गई है