हरसूद: वार्ड क्रमांक 6 के कुछ हिस्सों में सोमवार दोपहर 3 बजे से बिजली गुल, मंगलवार सुबह तक भी नहीं आई
सोमवार को तेज हवा आंधी के साथ आई बारिश से नया हरसूद छनेरा में अंधकार छा गया था। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने, पेड़ उखाड़कर विद्युत तारों पर गिरने के कारण सोमवार दोपहर 3 बजे से देर रात तक बिजली गुल रही। वहीं कुछ क्षेत्रों में तो मंगलवार सुबह 8 बजे तक भी विद्युत प्रदाय चालू नहीं हो पाया था।