कटनी ग्रामीण: डॉक्टरों के बिना अस्पताल: बड़गांव PHC में मरीजों की जान भगवान भरोसे
कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़गांव की हालत इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। यहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई नजर आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि पूरे अस्पताल का संचालन सिर्फ दो स्टाफ नर्सों के भरोसे किया जा रहा है। जबकि यहां पदस्थ मेडिकल ऑफिसर की मौजूदगी पर हमेशा सवाल खड़े होते रहे हैं।