खुर्जा: आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडे ने नगरवासियों से की अपील
खुर्जा एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने नगर वासियों से अपील की है कि आगामी त्यौहार अलविदा जुमा और ईद के त्यौहार को शांतिपूर्वक तरीके से मनाएं, मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज के लिए समय से पहले पहुंचने की कोशिश करें और अंदर ही नमाज पढ़े, संवेदनशील इलाकों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नज़र है, यह जानकारी शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे दी गई है।