खुर्जा: थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, एसपी देहात और सीओ रहे शामिल, पुलिस ने निकाला पैदल मार्च
खुर्जा नगर के थाना परिसर में आज शांति समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सभी धर्म के धर्म गुरुओं को बुलाकर आगामी त्यौहार अलविदा जुम्मा ईद चैत्र मास नवरात्रि को लेकर सभी से वार्ता की गई, त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने, और आपसी सद्भाव बनाए रखें, बाद में एक पैदल मार्च भी निकाला गया, बैठक बृहस्पतिवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित हुई।