खुर्जा: गांव ढाकर निवासी एक व्यक्ति का आरोप- लड़के वाले ₹75 लाख शादी में लगाने की कर रहे मांग, रिपोर्ट दर्ज
गांव ढाकर निवासी पिता शौकीन मोहम्मद ने सगाई के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है, शिकायत के अनुसार 14 अप्रैल को लड़की की शादी होनी है ससुराल पक्ष द्वारा 75 लाख रुपए शादी में लगाने की मांग की गई है, पीड़ित पिता शौकीन मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई, मामले में जानकारी बुधवार रात्रि 8:30 बजे दी गई है।