करछना: कौंधियारा पुलिस टीम ने जानबूझकर चोट पहुंचाने वाले अभियुक्त को गिंधौरा से किया गिरफ्तार
कौंधियारा पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय एसीजेएम इलाहाबाद द्वारा निर्गत वारण्ट एस0टी0 नं0-1179/22 धारा 323/504/325 भा0द0वि0 से संबंधित वारण्टी अभियुक्त विनीत कुमार पुत्र रमानाथ निवासी ग्राम गिंधौरा थाना कौंधियारा जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 06.05.2025 को थाना क्षेत्र कौंधियारा से गिरफ्तार किया गया । नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।