करछना: डीहा गांव में मार्ग के बगल एक व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस को दी गई जानकारी
करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव में मंगलवार सुबह उस समय लोगों में अफरा तफरी मच गई, जब मार्ग के बगल एक व्यक्ति को मृत अवस्था में देखा गया। जिसकी खबर फैली तो लोगों की भीड़ छूट गई। मृतक व्यक्ति खून से सना हुआ है। लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। उपस्थित लोगों के द्वारा घटना की जानकारी फोन के माध्यम से पुलिस को दे दी गई है।