हज़ारीबाग: नीर वीर" करेगा पेयजल समस्या का समाधान, डिजिटल माध्यम से करें शिकायत पल भर में होगा का समाधान
हजारीबाग में गर्मी के दौरान पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने “नीर वीर” व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू किया है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के अनुसार, लोग 8757864361 पर मैसेज कर चापाकल से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिस पर त्वरित कार्रवाई होगी। साथ ही 8076635024 पर कॉल कर भी शिकायत की जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से इस सुविधा का अधिक उपयोग करने की अपील की