शाजापुर: इंस्टाग्राम पर भावुक संदेश छोड़ युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या
शाजापुर में भाजपा कार्यालय के पास रहने वाले दीपक जाटव ने रविवार रात जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। जहर पीने से पहले उसने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “रो दोगे एक दिन ये सोचकर के था कोई जिद्दी सा चाहने वाला, पता नहीं कहां चला गया।” हालत बिगड़ने पर उसे इंदौर रेफर किया गया, जहां सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई आज अंतिम संस्कार किया गया