टिहरी के गूलर में भीषण हादसा: बस खाई में गिरी, 4 की मौत और 20 घायल ...
टिहरी पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं, रेस्क्यू अभियान जारी।
टिहरी। थाना मुनिकीरेती क्षेत्रांतर्गत गूलर के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस संख्या UK09PA9779 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में अब तक 20 घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है, जबकि दुर्घटनास्थल से अब तक 4 शव बरामद किए गए हैं।
घटना के बाद से ही राहत एवं बचाव टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। मौके पर पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें पूरी तत्परता के साथ बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
#Tehri #GularBusAccident #TehriPolice #MuniKiReti #UttarakhandNews #BusAccident #RescueOperation #SDRF #BreakingNews #UttarakhandPolice
Puraula, Uttarkashi | Nov 17, 2026