झांसी: झांसी के गुमनावारा में लाठी-डंडे लेकर घूमे बाइक सवार युवक, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jul 6, 2026 झांसी के गुमनावारा क्षेत्र में बाइक सवार दर्जनों युवकों का हाथों में लाठी-डंडे लेकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई युवक समूह बनाकर बाइक पर सवार दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथों में लाठी-डंडे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कब का है।