रामपुर: न्यायालय ने दहेज हत्या के दोषी को 10 वर्ष कारावास और जुर्माना अदा करने की सुनाई सजा
Rampur, Rampur | May 26, 2026 पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० के 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के अंतर्गत रामपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मंगलवार को दोपहर तीन बजे एडीजे/एफटीसी-II कोर्ट ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के आरोपी शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जयतौली ओमप्रकाश को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कारावास और 7,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।