प्रयागराज: सक्षम पंडा हत्याकांड में 7 दिन बाद भी तीनों आरोपी फरार, पिता ने पूर्व SHO पर उठाए सवाल
Sadar, Allahabad | May 28, 2026
प्रयागराज में हिस्ट्रीशीटर सक्षम पंडा (35) की गोली मारकर हत्या के मामले में छह दिन बाद भी तीन आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। उधर उसके पिता ज्ञानबाबू शर्मा ने वीडियो जारी कर पूर्व एसएचओ और एक चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए हैं।कहा है कि हमलावर बेटे को पहले भी गोली मार चुके थे जिसका मुकदमा भी दर्ज था। इसके बावजूद उन पर कार्रवाई नहीं की गई।