कर्वी: बराछी गांव में घरेलू काम कर रही महिला को सर्प ने डसा, झाड़फूंक के बाद CHC में भर्ती किया गया
बरछी गांव में सोमवार सुबह करीब 7 बजे रसोई में काम कर रही 48 वर्षीय जायवती को सांप ने डस लिया। परिजन पहले उसे झाड़-फूंक के लिए ओझा के पास ले गए। हालत बिगड़ने पर पति बाबू प्रसाद ने 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोपहर 3:30 बजे तक इलाज के बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई।