हथुआ थाना की पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को रविवार की सुबह 11 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी थाना क्षेत्र में देखें गए हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर गई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।