बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार देर रात करीब 8 बजे पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम तथा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किया गया।इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और मुख्य मार्गों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया।