डुमरा: सीतामढ़ी: मेहसौल से मूक-बधिर बच्चा लापता, परिजन परेशान
सीतामढ़ी शहर के मेहसौल इलाके से एक मूक-बधिर बच्चा लापता हो गया है, जिसके बाद परिवार के लोगों में काफी चिंता का माहौल है। लापता बच्चे की पहचान मोहम्मद अफरोज के रूप में हुई है। वह मोहम्मद नसरुद्दीन का पुत्र है और मेहसौल गोट वार्ड संख्या 27 स्थित मरकज मस्जिद गली का निवासी बताया जा रहा है।