शाजापुर: नगर पालिका में जल संकट पर विपक्ष का प्रदर्शन, कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका परिसर में फोड़ी मटकी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद नगर पालिका परिषद में माहौल अचानक बदल गया, जब मंगलवार 2:00 बजे करीब कांग्रेस पार्षदों ने नगर में व्याप्त जल संकट को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सभाकक्ष से बाहर निकलकर कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका परिसर में मटकी फोड़कर अपना आक्रोश जताया।