गुरुवार शाम 5 बजे कलेक्टर कार्यालय सभागृह में जिला पंचायत सीईओ आकाश सिंह की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि 1 से 3 नवंबर तक जिलेभर में विविध कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह 1 नवंबर को पीजी कॉलेज में आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी।