बहराइच: सोहरवा के पास बाइक से घर जा रहे पति-पत्नी को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बहराइच नानपारा हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां पर बाइक सवार पति-पत्नी शहर से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी सोहरवा के पास अचानक चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल बहराइच पहुंचे। जहां पत्नी की मौत हो गई। पति घायल है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।